बरहट: शिल्पा विवाह भवन में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में दर्जनों लोग शामिल हुए
Barhat, Jamui | Dec 23, 2024 शिल्पा विवाह भवन में सोमवार को दोपहर 2 बजे के लगभग फेयर प्राइस डीलर एसोसिएसन जिला इकाई की एक बैठक आयोजित की गई। जो शाम 5 बजे सम्पन हुआ। बैठक में एसोसिएशन के दर्जनों लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सन्तु यादव ने की। इस मौके पर पांच प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।