बरहट: मलयपुर स्थित पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन, सभी रैंक के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी हुए शामिल
Barhat, Jamui | Dec 24, 2024 मलयपुर स्थित पुलिस केंद्र में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के लगभग पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी रैंक के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल है। इस मौके पर एसपी चंद्र प्रकाश के द्वारा सभी रैंक के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के सामूहिक समस्या को रखा गया एवं उनका निराकरण करने का प्रयास किया गया।