बरहट: अतिथि गृह में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री को ज्ञापन देकर पूर्व मंत्री की स्मृति में पार्क निर्माण की मांग की गई
Barhat, Jamui | Dec 21, 2024 सर्वजन कल्याण सेवा समिति की ओर से बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह को शनिवार शाम 5 बजे मांग पत्र सौंप कर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की स्मृति में जिला मुख्यालय में पार्क का निर्माण कराने का मांग किया गया। जानकारी देते हुए समिति प्रमुख डा. विभूति भूषण ने बताया कि पार्क के निर्माण के साथ आश्रय स्थल का निर्माण कराने का मांग की गई।