Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

बस्ती: बस्ती पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का पकौड़ी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

Basti, Basti | Sep 12, 2025
बस्ती पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पकौडी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम भाजपा पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा कार्यालय पर बैठक के बाद डिप्टी सीएम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

MORE NEWS

अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर अरविंद पाल के सौजन्य से शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के स्वागत में विशाल भंडारा एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर होगा आयोजन

अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर अरविंद पाल के सौजन्य से शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के स्वागत में विशाल भंडारा एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर होगा आयोजन

Basti, Basti | Aug 9, 2026

बाबा भदेश्वरनाथ कावड़ महोत्सव में पहुँचे राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

बस्ती: रविवार को मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश  दिनेश प्रताप सिंह का आगमन बस्ती जनपद में हुआ। मा० मंत्री श्री बाबा भदेश्वरनाथ कावड़ महोत्सव कार्यक्रम 2026 कावड़ भक्तो का स्वागत सेवा में तेज प्रताप सिंह  (सुडडू) अध्यक्ष मॉ शान्ति सेवा संस्थान बस्ती के आयोजित कार्यक्रम में फुटहिया चौराहा पर सम्मिलित हुये।  तेज प्रताप सिंह  द्वारा मा० मंत्री जी का स्वागत किया गया तथा उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक , जिला उद्यान अधिकारी  द्वारा भी मा० मंत्री जी का स्वागत किया गया। मा० मंत्री जी द्वारा तेज प्रताप सिंह का इस भव्य कार्यक्रम के लिये अभार व्यक्त किया और इस धार्मिक कार्यक्रम के लिये उनका उत्साह वर्धन भी किया गया, एवं उन्होने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिये विशेष रूप से तत्पर है। राज्य सरकार कांवड़ियों की आस्था को ध्यान में रखते हुये जगह-जगह पर स्वास्थ कैम्प, शुद्ध पेय जल इत्यादि की व्यवस्था के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी कराती है।

बाबा भदेश्वरनाथ कावड़ महोत्सव में पहुँचे राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बस्ती: रविवार को मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह का आगमन बस्ती जनपद में हुआ। मा० मंत्री श्री बाबा भदेश्वरनाथ कावड़ महोत्सव कार्यक्रम 2026 कावड़ भक्तो का स्वागत सेवा में तेज प्रताप सिंह (सुडडू) अध्यक्ष मॉ शान्ति सेवा संस्थान बस्ती के आयोजित कार्यक्रम में फुटहिया चौराहा पर सम्मिलित हुये। तेज प्रताप सिंह द्वारा मा० मंत्री जी का स्वागत किया गया तथा उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक , जिला उद्यान अधिकारी द्वारा भी मा० मंत्री जी का स्वागत किया गया। मा० मंत्री जी द्वारा तेज प्रताप सिंह का इस भव्य कार्यक्रम के लिये अभार व्यक्त किया और इस धार्मिक कार्यक्रम के लिये उनका उत्साह वर्धन भी किया गया, एवं उन्होने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिये विशेष रूप से तत्पर है। राज्य सरकार कांवड़ियों की आस्था को ध्यान में रखते हुये जगह-जगह पर स्वास्थ कैम्प, शुद्ध पेय जल इत्यादि की व्यवस्था के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी कराती है।

Basti, Basti | Aug 9, 2026

बस्ती के फुटहिया में  #कावड़_महोत्सव_2026 के कार्यक्रम में  मंडलायुक्त बस्ती  वैभव श्रीवास्तव  एवं DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा किया साथ ही कांवड़ भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया ।
Tej Pratap Singh  

#हर_हर_महादेव 🔱🔱

बस्ती के फुटहिया में #कावड़_महोत्सव_2026 के कार्यक्रम में मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव एवं DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा किया साथ ही कांवड़ भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया । Tej Pratap Singh #हर_हर_महादेव 🔱🔱

Basti, Basti | Aug 9, 2026

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 9 अगस्त 2026*
*कांवड़ यात्रा/ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं मुख्य विकास अधिकारी बस्ती द्वारा बस्ती-गोण्डा-अयोध्या बॉर्डर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया*

कांवड़ यात्रा/ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं मुख्य विकास अधिकारी बस्ती द्वारा बस्ती-गोण्डा-अयोध्या बॉर्डर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों हेतु यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस तैयारियों व पुलिस प्रबंध का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सीमावर्ती जनपदों के संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय भी स्थापित किया गया।

अधिकारीगण द्वारा बैरिकेडिंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन योजना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा पूर्णतः व्यवस्थित एवं सुरक्षित रहे।

*जिला प्रशासन एवं बस्ती पुलिस कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध एवं सतर्क है।*

                      संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 9 अगस्त 2026* *कांवड़ यात्रा/ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं मुख्य विकास अधिकारी बस्ती द्वारा बस्ती-गोण्डा-अयोध्या बॉर्डर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया* कांवड़ यात्रा/ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं मुख्य विकास अधिकारी बस्ती द्वारा बस्ती-गोण्डा-अयोध्या बॉर्डर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों हेतु यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस तैयारियों व पुलिस प्रबंध का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सीमावर्ती जनपदों के संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय भी स्थापित किया गया। अधिकारीगण द्वारा बैरिकेडिंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन योजना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा पूर्णतः व्यवस्थित एवं सुरक्षित रहे। *जिला प्रशासन एवं बस्ती पुलिस कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध एवं सतर्क है।* संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 9, 2026

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 9 अगस्त 2026 थाना-छावनी*

आज पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देश क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के दिशा निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी राणा डी. पी. सिंह* के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।

*प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह* के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु थाना क्षेत्र के अंतर्गत *चौकी विक्रमजोत, खतम सराय, राम-जानकी तिराहा, कस्बा छावनी व टोल प्लाजा* जैसे हॉटस्पॉट एरिया में मय पुलिस फोर्स के साथ गहन पैदल गश्त की गई। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में पड़ने वाले *मदरसा, मस्जिद, धार्मिक स्थलों व मिश्रित आबादी वाले कस्बों* में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

*NH-28 पर कांवड़ियों की सुरक्षा* हेतु छावनी पुलिस 24×7 मुस्तैद है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी हॉटस्पॉट की निगरानी हेतु *सब स्टेशन चौहान फिलिंग पंप, सब स्टेशन अवधेश सिंह ढाबा विक्रमजोत, सब स्टेशन छावनी और सब स्टेशन टोल प्लाजा* पर लगातार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

*प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह* ने बताया कि _"कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।"_

                        संवाददाता हरी ओम प्रकाश
                  राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 9 अगस्त 2026 थाना-छावनी* आज पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देश क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के दिशा निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी राणा डी. पी. सिंह* के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। *प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह* के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु थाना क्षेत्र के अंतर्गत *चौकी विक्रमजोत, खतम सराय, राम-जानकी तिराहा, कस्बा छावनी व टोल प्लाजा* जैसे हॉटस्पॉट एरिया में मय पुलिस फोर्स के साथ गहन पैदल गश्त की गई। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में पड़ने वाले *मदरसा, मस्जिद, धार्मिक स्थलों व मिश्रित आबादी वाले कस्बों* में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। *NH-28 पर कांवड़ियों की सुरक्षा* हेतु छावनी पुलिस 24×7 मुस्तैद है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी हॉटस्पॉट की निगरानी हेतु *सब स्टेशन चौहान फिलिंग पंप, सब स्टेशन अवधेश सिंह ढाबा विक्रमजोत, सब स्टेशन छावनी और सब स्टेशन टोल प्लाजा* पर लगातार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। *प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह* ने बताया कि _"कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।"_ संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 9, 2026