Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
updatesthenirmal
लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक.. #trendingnow #facebookviral #facebookpost
Basti, Basti
| Aug 24, 2026
#trendingnow
#facebookviral
#facebookpost
MORE NEWS
बस्ती: विधायक निधि बोर्ड विवाद, सपा विधायक अतुल चौधरी ने एसपी से की मुलाकात.. #tranding #facebookpost #fallowers #nonfollowers #trendingvideo #news #बस्ती #निर्मलअपडेट्स
Basti, Basti | Aug 24, 2026
*बस्ती: व्यापारियों के साथ डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की उद्योग-वाणिज्य बंधु बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 24 अगस्त 2026 जिलाधिकारी * कृत्तिका ज्योत्स्ना* की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में *उद्योग बंधु और वाणिज्य बंधु की संयुक्त बैठक* आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। व्यापारियों ने मुख्य रूप से *मेडिकल वेस्ट से बढ़ते प्रदूषण, शहर में लो वोल्टेज की समस्या और बभनान बाजार की मूलभूत समस्याओं* का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने कहा कि जिले का औद्योगिक और व्यापारिक विकास उनकी प्राथमिकता है। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और अगली बैठक में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि बस्ती को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवसाई अनुकूल जिला बनाना प्रशासन का लक्ष्य है। मेडिकल वेस्ट जैसी गंभीर समस्या पर किसी भी अस्पताल या संस्था की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक के अंत में *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने हाल में संपन्न हुई *कांवड़ यात्रा* को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में सहयोग के लिए समस्त जनपदवासियों और व्यापारी वर्ग का दिल से आभार व्यक्त किया। बैठक में *मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त (उद्योग), जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका* सहित *जगदीश अग्रहरि, सूर्य कुमार शुक्ला, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, अनूप तिवारी* सहित जिले के प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहे। *वाणिज्य बंधु बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर उपेंद्र यादव* और *उद्योग बंधु बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन* ने किया। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 24, 2026
*बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर DM ने किया भोजन, बोलीं- नवोदय के बच्चे देश का भविष्य, सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 24 अगस्त 2026 *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने सोमवार को *जवाहर नवोदय विद्यालय, रुधौली* का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शैक्षणिक, आवासीय, भोजन और स्वच्छता व्यवस्था को बारीकी से परखा। निरीक्षण की सबसे खास बात रही जब *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने खुद विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता को परखा। भोजन की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और प्रबंधन को निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही उपलब्ध कराया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर कमी नहीं आनी चाहिए। इसके बाद डीएम ने रसोईघर का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन बनाने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। छात्रावास का निरीक्षण करते हुए *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने बच्चों के रहने के कमरों, परिसर और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलना जरूरी है। कक्षाओं में पहुंचने पर विद्यार्थी पढ़ाई करते मिले। डीएम ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित ध्यान दें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। डीएम ने कहा कि नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे प्रदेश और देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ परिसर और अच्छी आवासीय सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान *उप जिलाधिकारी रुधौली अहमद फरीद खान, प्रधानाचार्या अमिता सक्सेना* सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 24, 2026
*बस्ती: मूसलाधार बारिश में पानी में भीगते हुए मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने किया बाढ़ प्रभावित सुविखा बाबू क्षेत्र का निरीक्षण* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 24 अगस्त 2026 सोमवार को जब तेज बारिश से पूरा बस्ती जिला तर-बतर था, तब *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* और *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* अपनी टीम के साथ बाढ़ के पानी में उतरकर पीड़ितों का हाल जानने पहुंच गए। तहसील हर्रैया के बाढ़ से घिरे *सुविखा बाबू क्षेत्र* में अधिकारियों ने बारिश में भीगते हुए पैदल भ्रमण किया। मंडलायुक्त रेनकोट पहने, तो कुछ अधिकारी छाता लिए, कीचड़ और जलभराव वाले रास्तों से होते हुए ग्रामीणों की झोपड़ियों तक पहुंचे। न मौसम की चिंता की, न फिसलन भरे रास्तों की। मौके पर नाव, कटान व्यवस्था और राहत कार्यों की हकीकत देखी। *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में नावों की संख्या बढ़ाई जाए और नाव संचालन में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो। किसी भी ग्रामीण को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य व्यवस्था पर समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में *स्नेक वेनम* की पर्याप्त उपलब्धता रहे, एम्बुलेंस मौके पर तैनात रहे। बाढ़ क्षेत्र के लिए दवाओं की चेकलिस्ट और स्वच्छ पेयजल के लिए क्लोरीन की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारी रोजाना बाढ़ की रिपोर्ट से अवगत कराएं। उन्होंने गांव में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर राहत सामग्री के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि राशन किट मिल रही है। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र परिवार राहत से वंचित न रहे। सबसे अहम निर्देश स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिया गया। *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में बच्चों को नाव से लाने-ले जाने के दौरान *प्रत्येक बच्चे को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य* है। इसके लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई जाए और बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने मौके पर ही राजस्व टीम को सक्रिय रहने और हर परिवार तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान *अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, सहायक अभियंता बाढ़ एस.बी. सिंह, संजय शुक्ला* सहित लेखपाल और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और पूरी तरह बारिश में भीगते हुए भ्रमण में साथ रहे। ग्रामीणों ने अधिकारियों के इस मानवीय जज्बे की सराहना की। Kirti Prakash Bharti *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 24, 2026
स्मृति द्वार के पिलर उखाड़ने पर बवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष और सपा कार्यकर्ताओं में आमने-सामने की स्थिति कप्तानगंज। एनएच-27 तिलकपुर से बढ़नी, दुधौरा, गंगापुर होते हुए गोपियापुर नगर जाने वाले मार्ग पर स्वर्गीय श्री जनेश्वर मिश्र के नाम से प्रस्तावित स्मृति द्वार को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि स्मृति द्वार के निर्माण के लिए तैयार किए गए फाउंडेशन और पिलरों को भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर उखाड़कर फेंक दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और तनातनी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि स्मृति द्वार का निर्माण कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी की निधि से कराया जाना प्रस्तावित था और इसके लिए फाउंडेशन तैयार कर पिलर खड़े किए गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के विरोध के बाद मामला विवादित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक विरोध के चलते निर्माणाधीन स्मृति द्वार के पिलरों को नुकसान पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, सपा जिला प्रवक्ता पंकज मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, अंबिका मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, कांड मिश्रा, मनोज मिश्रा, पवन कुमार, समिति त्रिपाठी, सत्यम मिश्रा, पीयूष पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष कप्तानगंज रण बहादुर यादव, राकेश चौधरी, विजय दुबे, विशाल पांडेय और दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर स्वीकृत विकास कार्य को राजनीतिक कारणों से रोकना उचित नहीं है। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय स्तर पर माहौल को शांत कराने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में ने कहा कि वह किसी भी समाजवादी पार्टी के नेता के नाम से स्मृति द्वार नहीं बनने देंगे और यह उनकी ग्राम सभा है। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि मामले में प्रशासन को निष्पक्षता से जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए तथा विकास कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद कानून-व्यवस्था के दायरे में ही सुलझाया जाना चाहिए। सपा जिला प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जैसे समाजवादी विचारधारा के महापुरुष के नाम पर प्रस्तावित स्मृति द्वार को राजनीतिक विरोध के चलते तोड़ा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और स्मृति द्वार का निर्माण पुनः शुरू कराने की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई और स्मृति द्वार के निर्माण को लेकर आगे उठाए जाने वाले कदमों पर है।
Basti, Basti | Aug 24, 2026
कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात स्व स्वoजनेश्वर मिश्र गेट को लेकर स्थिति को बताया गंभीर उन्होंने कहा कि विधायक निधि से सामाजिक न्याय के पुरोधा, पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे श्रद्धेय जनेश्वर मिश्रा जी की स्मृति एवं सम्मान में NH-27 पर कटरी तिलकपुर के पास गंगापुर एवं गोपियापार को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग पर निर्मित गेट के फाउंडेशन को कुछ अराजक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा जिस दुस्साहस के साथ ध्वस्त किया गया है, वह बेहद निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर चिंता का विषय है। श्रद्धेय जनेश्वर मिश्रा जी के विचारों और समाजवादी मूल्यों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जा सकती। यह केवल एक निर्माण को क्षति पहुँचाने का मामला नहीं, बल्कि जनता के धन, सार्वजनिक संपत्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। इसी गंभीर विषय को लेकर समाजवादी पार्टी, बस्ती के पदाधिकारियों एवं साथियों के साथ जिलाधिकारी, बस्ती तथा पुलिस अधीक्षक, बस्ती से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और दोषियों के विरुद्ध तत्काल, निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। दोषियों की पहचान हो, मुकदमा दर्ज हो और सार्वजनिक संपत्ति की क्षति की भरपाई के साथ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो यही हमारी स्पष्ट मांग है।
Basti, Basti | Aug 24, 2026
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के बहनोई के छोटे भाई मनीष पांडेय की हत्या, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार...... #nonfollowers #fallowers #trendingpost #facebookpost #tranding
Basti, Basti | Aug 24, 2026
*बस्ती में चीनी के दामों में आग: 15 दिन में 8 रुपये उछले, 68 रुपये किलो पहुंची चीनी, DM कृत्तिका ज्योत्स्ना हुईं सख्त - बोलीं- जमाखोरी की तो खैर नहीं* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 24 अगस्त 2026 बस्ती में आम आदमी की थाली पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। खुले बाजार में चीनी के दाम पिछले 15 दिनों में *6 से 8 रुपये प्रति किलो* तक बढ़ गए हैं। जो चीनी पहले 60-62 रुपये में मिल रही थी, वह अब *68 से 70 रुपये किलो* बिक रही है। त्योहारों के सीजन से पहले दामों में इस अचानक उछाल से आम उपभोक्ता परेशान है। मामले को गंभीरता से लेते हुए *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि *कोई भी व्यापारी चीनी का भंडारण कर जनता को ब्लैकमेल न करने पाए।* *डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना का सख्त निर्देश -* 1.खुले बाजार और गोदामों में छापेमारी कर स्टॉक की जांच की जाए। 2.कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वाले व्यापारियों पर तत्काल FIR और कड़ी कार्रवाई हो। 3.निर्धारित दर से अधिक पर चीनी बेचने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाएं। 4.जिला पूर्ति और मंडी विभाग रोजाना स्टॉक और रेट की रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चीनी की कोई कमी नहीं है, फिर भी कृत्रिम कमी दिखाकर दाम बढ़ाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम आदमी को उचित दर पर चीनी मिले। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े व्यापारियों द्वारा स्टॉक रोकने से दाम बढ़े हैं। डीएम के सख्त रुख के बाद अब व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 24, 2026
लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ सामूहिक... - Basti News