समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1365,
दिनांक 14/9/2026,
==================
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न: लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए सभी लंबित मामलों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:---
भूमि आवंटन एवं अवसंरचना निर्माण::- सदर अस्पताल: सदर अस्पताल के निर्माण हेतु 7 से 12 एकड़ भूमि की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश।
अन्य परियोजनाएं:-- कब्रिस्तान,श्रम सुविधा केंद्र तथा अग्निशमन विभाग के लिए भूमि चिन्हित करने और जननायक कर्पूरी ठाकुर बालिका छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने का निर्देश।
प्रशासकीय कार्य एवं जन शिकायतें:----
विशेष कोषांग: विभागीय समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए जिले में 3 नए महत्वपूर्ण कोषांगों का गठन किया जाएगा।
जनता दरबार एवं सहयोग पोर्टल:-- प्राप्त आवेदनों का 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निष्पादन करने का समय निर्धारित।
नीलाम पत्र शाखा: लंबित मामलों का निष्पादन तय समय में न होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश।
विशेष अभियान एवं आगामी कार्यक्रम:--
सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026):--- चिन्हित स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने का निर्देश।
सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को लाभार्थियों के वीडियो/टेस्टिमोनियल तैयार करने तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को तिथिवार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती: --राजकीय समारोह की तैयारियां, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश।
विभागीय समीक्षा एवं निर्देश:---
खाद्य एवं आपूर्ति:-- अनुमंडल पदाधिकारियों को राशन कार्ड के प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जांच कर निर्गमन की कार्रवाई का निर्देश। सहकारिता एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी:-- पैक्स/व्यापार मंडल द्वारा आपूर्ति CMR की राशि का ससमय भुगतान और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को खगड़िया-पूर्णिया खंड से संबंधित अधिसूचना उपलब्ध कराने का निर्देश।
अन्य: सामाजिक सुरक्षा पेंशन/योजनाओं हेतु सभी BDO से प्रमाणीकरण प्राप्त करने, RTPS, मानवाधिकार, आयुष्मान भारत (ABDM), और आपदा अनुग्रह अनुदान के मामलों में तेजी लाने तथा माननीय न्यायालय से सम्बंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में श्री राजीव कुमार उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व, आपदा, विधि-व्यवस्था एवं विभागीय जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से तथा सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 14, 2026