समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 1368,
दिनांक:-14/9/2026,
==================
रुपौली प्रखंड के बाढ़ एवं जलजमाव क्षेत्रों में जिला प्रशासन मुस्तैद;-
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर है जारी:--
इसी कड़ी में सोमवार को रुपौली प्रखंड अंतर्गत बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित पशुपालकों के घर डोर टू डोर जाकर पशु चिकित्सकों द्वारा जरुरत मंद पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाइयां सुलभ कराई जा रही है। वरीय अधिकारियों की टीम लगातार ग्राउंड जीरो पर तैनात रहकर स्थिति का जायजा ले रही है।
जिला स्तर पर 24×7 आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय है आपात स्थिति से निपटने और त्वरित समन्वय हेतु जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24 घंटे कार्यरत है।
नागरिक किसी भी सहायता या सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबरों 06454-242319 / 242317 / 242320 या ईमेल deoc-purnea.bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन की अपील:-
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे तेज बहाव और जलमग्न क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।
Purnia, Bihar | Sep 14, 2026