मधेपुरा: मधेपुरा-बेलारी रोड पर दो बाइकों की टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मधेपुरा से बेलारी जाने वाली मुख्य सड़क पर महेशुआ हाट के समीप शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे।