मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत भदौल बुधमा पंचायत सरकार भवन के सभागार में गुरुवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के तहत झंडोत्तोलन एवं ग्रामसभा के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।