मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार की पेशेंट की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उपाधीक्षक और डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। इस घटना में उपाधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है।