मेरा युवा भारत, मधेपुरा की ओर से पीएमश्री विद्यालय, सुखासन में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह के दूसरे दिन मेरा युवा भारत मधेपुरा की उपनिदेशक हुस्न जहां, पीएमश्री विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र नाथ ठाकुर तथा डॉ. हेमनाथ झा, सुधीर कुमार सहित अन्य अतिथियों पुरस्कृत किया।