मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने जिले में छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में 6 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से संदिग्ध व्यक्तियों की श्वास का विश्लेषण किया गया। जांच के क्रम में कुल छह व्यक्तियों के शराब सेवन की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।