महमूदाबाद: महमूदाबाद में यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग, सैकड़ों लोगों ने सौंपा ज्ञापन
महमूदाबाद तहसील में बृहस्पतिवार दोपहर एससी, एसटी और ओबीसी संगठनों के पदाधिकारियों ने यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रामकुंड चौराहे से नारेबाजी करते हुए सैकड़ों लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम बी.के. सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अपना दल के पदाधिकारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, अधिवक्ता व किसान नेता मौजूद रहे।