महमूदाबाद के चतुराबेहड़ स्थित भगवती प्रसाद विद्या मंदिर में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. नंद किशोर वर्मा ‘बाबू जी’ की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए। उन्होंने किसानों से अपील की कि खेती न बेचें, क्योंकि जमीन बेचने से किसान बर्बाद हो जाता है।