महमूदाबाद के रामकुंड चौराहे के पास पैंतेपुर रोड स्थित एक बंद गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में मोबाइल, एसेसरीज और किराने का भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। धुआं उठता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल संदिग्ध बताया जा रहा है।