सिरसागंज: सिरसागंज पुलिस की कार्रवाई में मंदिर और ईंट भट्ठे में चोरी का खुलासा, एचएन-19 करहल रोड के पास से 2 आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में पुलिस ने मंदिर और ईंट भट्ठे से चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने राजकुमार उर्फ बंदरिया और सूरज को एनएच-19 से करहल रोड के पास से पकड़ा। बरामद सामान में टीवीएस विक्की, मंदिर के घंटे, सबमर्सिबल पंप, अल्टरनेटर आदि व एक चाकू शामिल हैं।