मुरैना नगर: रविवार को 4 घंटे के लिए 4 फीडरों की बिजली सप्लाई रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते
मुरैना मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी गणेशपुरा जोन के प्रबंधक ने बताया कि मेन्टिनेंस कार्य के चलते 9 मार्च को 4 फीडरों से विद्युत सप्लाई 4 घंटे तक बंद रहेगी।जिसमें 33 केवी इंडस्ट्रियल,33 केवी मंडी, 11 केवी धोलपुर और 11 केव्ही इण्डस्ट्रीयल फीडर से संबंधित क्षेत्रों की सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।