मुरैना नगर: कन्या छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में ट्रैफिक टीआई ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया
नेहरू युवा केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज VIP रोड स्थित कन्या छात्रावास में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात थाना प्रभारी संतोष सिंह भदोरिया रहे।इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा आज महिला दिवस पर सभी से आग्रह है अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।वाहन चलाते समय नियमों का पालन करे और जो भी कार्य करे पूरी मेहनत लगन से करें।