मुरैना नगर: 'भिखारी वाले बयान' के विरोध में कांग्रेस ने नेहरू पार्क पर दिया धरना, मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का मांगा इस्तीफा
मुरैना जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान पर आज नेहरू पार्क पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पहलाद पटेल को मंत्रिमंडल से हटाने और जनता को भिखारी कहने पर सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगने की मांग की गई।कांग्रेस के नेताओं ने कड़े तेवर दिखाये और रैली निकालकर पुरानी कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा।