Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

शादी समारोह में हर्ष फा'यरिंग करने वाला गार्ड गिरफ्तार #rdjmmedicalcollege #bihar #CrimeNews #MuzaffarpurNews #facebookreels #viralreelschallenge

Musahri, Muzaffarpur | Jul 1, 2026

MORE NEWS

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में चिकित्सकों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राधा देवी जागेश्वरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, तुर्की, मुजफ्फरपुर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं पीजी रेजिडेंट्स को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा का दायित्व निभाते हैं। उन्होंने चिकित्सा नैतिकता, करुणा, संवेदनशीलता, निरंतर अध्ययन तथा टीमवर्क के महत्व पर बल देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत है।
प्राचार्या प्रो. (डॉ.) आभा रानी सिन्हा ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानव सेवा के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की। प्रशासनिक पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने चिकित्सकों को समाज के लिए आशा, विश्वास एवं सेवा का प्रतीक बताते हुए संस्थान की प्रगति में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
समारोह की विशेष आकर्षण शेमफोर्ड स्कूल, मुजफ्फरपुर के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए " हैप्पी  डॉक्टर्स   डे " बैज एवं गुलाब के फूल भेंट कर सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक प्रसाद सिन्हा, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. आर. एस. प्रसाद, डॉ. विकास रंजन, डॉ. मीता सहाय, डॉ. भावेश, डॉ. अनामिका, डॉ. अरुण कुमार पांडे, डॉ. आभास, डॉ. रुचि प्रसाद, डॉ. नेहा, डॉ. प्रीति सोनी, डॉ. मृणाल शंकर, डॉ. साकेत कुमार, डॉ. राजवर्धन, डॉ. आशुतोष, डॉ. ऋषि, डॉ. गौतम, डॉ. राहुल मोहन, डॉ. राघवी विजेता, डॉ. प्रभात कुमार, एवं डॉ. कुमार विजेन्द्र सौरभ, डॉ. शिवम सहित सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवं पीजी रेजिडेंट्स उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान चिकित्सकों ने रोगी सेवा, चिकित्सा नैतिकता, अनुसंधान एवं उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन केक काटकर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाते हुए किया गया।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में चिकित्सकों का हुआ सम्मान मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राधा देवी जागेश्वरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, तुर्की, मुजफ्फरपुर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं पीजी रेजिडेंट्स को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा का दायित्व निभाते हैं। उन्होंने चिकित्सा नैतिकता, करुणा, संवेदनशीलता, निरंतर अध्ययन तथा टीमवर्क के महत्व पर बल देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत है। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) आभा रानी सिन्हा ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानव सेवा के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की। प्रशासनिक पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने चिकित्सकों को समाज के लिए आशा, विश्वास एवं सेवा का प्रतीक बताते हुए संस्थान की प्रगति में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह की विशेष आकर्षण शेमफोर्ड स्कूल, मुजफ्फरपुर के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए " हैप्पी डॉक्टर्स डे " बैज एवं गुलाब के फूल भेंट कर सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक प्रसाद सिन्हा, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. आर. एस. प्रसाद, डॉ. विकास रंजन, डॉ. मीता सहाय, डॉ. भावेश, डॉ. अनामिका, डॉ. अरुण कुमार पांडे, डॉ. आभास, डॉ. रुचि प्रसाद, डॉ. नेहा, डॉ. प्रीति सोनी, डॉ. मृणाल शंकर, डॉ. साकेत कुमार, डॉ. राजवर्धन, डॉ. आशुतोष, डॉ. ऋषि, डॉ. गौतम, डॉ. राहुल मोहन, डॉ. राघवी विजेता, डॉ. प्रभात कुमार, एवं डॉ. कुमार विजेन्द्र सौरभ, डॉ. शिवम सहित सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवं पीजी रेजिडेंट्स उपस्थित रहे। समारोह के दौरान चिकित्सकों ने रोगी सेवा, चिकित्सा नैतिकता, अनुसंधान एवं उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन केक काटकर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाते हुए किया गया।

Musahri, Muzaffarpur | Jul 1, 2026