बौंसी: बौसी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई, 9 दुकानों से ₹3000 जुर्माना वसूला गया
Bausi, Banka | Oct 27, 2026 बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और दीपावली में पटाखों की असुरक्षित बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी के निर्देश पर बाजार की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच में नौ दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला।