बौंसी: बौंसी के तीन परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
Bausi, Banka | Feb 17, 2026 प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। तीनों परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक से मंगलवार करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट महिला विद्यालय एलएनडी में प्रथम पाली (हिंदी) में कुल 441 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 432 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।