बौंसी रेफरल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक मंगलवार करीब 4 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने की। बैठक में अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा आवश्यक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा मौजूद रहे।