सुप्रीम कोर्ट एवं झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता सहित बोर्ड ऑफ विजिर्टस ने लातेहार जेल का निरीक्षण किया। बोर्ड ऑफ विजिर्टस ने बंदियों से यह जाना कि उनके साथ किसी तरह का जातिगत भेदभाय तो नहीं किया जाता है और कई दिशा निर्देश दिए।