राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय हाईस्कूल ग्राम खौरघार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की असिस्टेंट श्री नुपुर राठौर ने विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। वहीं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री पवन कुमार चंदेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम कानून तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
#JansamparkMP
#shivpuri