सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने लूट और वाहन चोरी की घटनाएं करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिंन्हा के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गढ उमराव बम्बे के पास से लूट व चोरी की घटनाएं करने वाले 03 आरोपियों जितेन्द्र, शिव कुमार व केशव को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा कारतूस 315 बोर व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है