सादाबाद: थाना सादाबाद पर अधिकारियों ने 55 वाहनों की नीलामी कराकर ₹5,02,000 का राजस्व प्राप्त किया
थाना सादाबाद पर मुकदमों में दाखिल 55 मोटर साइकिल का मूल्यांकन करा कर अधिकारियों की अध्यक्षता में गठित टीम के द्वारा शनिवार की दोपहर 3 बजे कुल 55 वाहनों की नीलामी की गई। जिसमें 31ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया। ठेकेदार शाकिर पुत्र साबिर हाजी निवासी महावन जनपद मथुरा द्वारा अधिकतम बोली ₹5,02,000 रूपये लगाये जाने पर नीलामी प्रक्रिया उनके हक में पूर्ण की गई।