सादाबाद: समदपुर में दहेज में कार मांगने पर 2 बहनों ने लौटाई बारात, थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
सोमवार को समदपुर की दो सगी बहनों की ताजपुर से बारात आई थी। बारात चढत के सारे काम हो चुके थे। मंडप से पूर्व दूल्हे के पिता ने दहेज में कार मांग ली थी जिससे दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिससे आक्रोशित दोनों बहनों ने शादी से इनकार कर बारतों को लौटा दिया था, जिसमें लड़की पक्ष की तहरीर पर पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।