सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने मई रोड पर चाँदी व्यापारी से हुई लूट के 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चाँदी बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सादाबाद पुलिस द्वारा चाँदी लाइट मामले में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त लाला उर्फ टिंकू पुत्र कुंवर पाल सिंह निवासी नगला केशरी जलेसर रोड टेढी बगिया आगरा को राधे धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम लूटी हुई चांदी, 01 स्कूटी बरामद हुई है।