सादाबाद: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पहले राधारानी एनक्लेव से सैकड़ों महिला-पुरुषों ने बैंड बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
राधारानी एंक्लेव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया गया है। यह कथा 7 दिन चलेगी और 8 वे दिन इसका समापन हो जाएगा भागवत कथा से पूर्व कस्बे की सैकड़ो महिला पुरुषों के द्वारा पीत वस्त्र पहनकर अपने सिर पर कलश धारण कर बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिला पुरुषों के द्वारा कलशो को भागवत स्थल पर स्थापित कर दिए गए।