सादाबाद: इस्लामनगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
इस्लामनगर की रहने वाली महिला सुल्तान मलिक ने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुबह जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा गया है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है।