टीकमगढ़: मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक की, कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक की एवं वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, प्रभारी वन मंडलाधिकारी राजाराम परमार एवं अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।