बड़ौत: बामनौली के युवक ने जमीनी विवाद में 3 लोगों पर अपने माता-पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते वीडियो किया वायरल
Baraut, Bagpat | Apr 30, 2025 बामनौली गांव निवासी एक युवक निशांत तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता के चाचा सहित गांव के 3 लोग जमीन के विवाद में उसके माता-पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित ने धमकी देने व थाने में झूठी शिकायत करने का भी आरोप लगाया है। कहा कि अगर उसके माता-पिता को कुछ होता है, तो उसके जिम्मेदार यह तीनों होंगे।