गायघाट: गायघाट में तिरहुत स्नातक शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 1728 मतदाताओं ने किया मताधिकार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर तिरहुत स्नातक शिक्षक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। शाम साढ़े पांच बजे तक 49.60 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही धीमी गति में चल रहे मतदान के लिए मतदाताओं को तीन तीन घंटे कतार में खड़ा रहना पड़ा। लंबी लाइने और धीमी रफ्तार के कारण दर्जनों मतदाता बिना मतदान के वापस लौट गए