देवपुरा माता मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर गिरफ्तार; एक को लगी गोली
कोतवाली कालपी पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ग्राम उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में 16/17 सितंबर की रात हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोली लगने से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मंदिर से घंटे और दानपात्र से करीब 35 हजार रुपये चोरी किए थे।
गिरफ्तार आरोपियों में संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार, बलराम और लाला उर्फ लालचंद शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से 26 पीतल के छोटे-बड़े घंटे, ₹11,995 नकद, एक अवैध तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, ताला तोड़ने के उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के दौरान ताला तोड़ने और कुंडा काटने के लिए उपकरण रखने तथा चोरी के माल को आपस में बांटने की बात बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Jalaun #Kalpi #KalpiPolice #JalaunPolice #SOG #Surveillance #BreakingNews #CrimeNews #PoliceEncounter #DevpuraMandir #Usargaon #Orai #Bundelkhand #UPPolice #JalaunNews #KalpiNews #CrimeReport #SonuMaharaj
Kalpi, Jalaun | Sep 26, 2026