कोंच पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार
जालौन
कोंच कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का Samsung F17 मोबाइल, Jio सिम, ₹250 नकद और वारदात में प्रयुक्त Hero Splendor Plus बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 24 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पहाड़गांव-पँछू रोड पर ग्राम दाढ़ी के आगे नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन तिवारी (21), सोनू तिवारी (29) और हर्ष वर्मा उर्फ बेटू (19), निवासी गोखले नगर कोंच, के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 202/2026, धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम: उ0नि0 शुभम सिंह परमार, हे0का0 अवनीश कुमार, का0 सोनू डागुर और का0 अंशुल यादव।
#BreakingNews #Jalaun #Konch #KonchPolice #JalaunPolice #CrimeNews #PoliceAction #MobileTheft #Arrest #Bundelkhand #UPPolice #जालौन #कोंच #कोंचपुलिस #गिरफ्तारी #चोरी
Kalpi, Jalaun | Sep 24, 2026