थरथरी: बच्चा बदलने के मामले में लापरवाही, थरथरी थानाध्यक्ष सस्पेंड
बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक में बच्चा बदलने के मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर थरथरी थानाध्यक्ष जावेद अहमद खान को निलंबित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है। जावेद अहमद खान इस मामले में पूर्व में अनुसंधान पदाधिकारी थे। वर्तमान में वे थरथरी थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान नालंदा एसपी ने बताया कि मामले में