बलिया बलिदान दिवस के मौके पर जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सियासी विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'कांग्रेस जिंदाबाद' और 'अजय राय जिंदाबाद' के नारे लगाए।
नारेबाजी को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का अपमान करार दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शहीदों की धरती बलिया इस तरह के अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगी। वहीं, भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने पलटवार किया।
#balliacongress #Balliakhabar #BalidanDiwas