गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जन समर्पण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चंद्र, हादसे में घायल लोगों का जाना हाल
गोरखपुर। जन समर्पण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चंद्र शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। आपको बता दें कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के चौहान टोली के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन ब