हरदोई: पुलिस लाइन में थानेदार के आवास से हुई चोरी के खुलासे पर सीओ अंकित मिश्र ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2025 हरदोई पुलिस लाइन में थानेदार के आवास पर हुई चोरी का शहर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीओ सिटी अंकित मिश्र ने बताया कि चोरी गए जेवर में से कुछ बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया और 5 बाल आपचारी को संरक्षण में लिया गया। अन्य लोगों की तलाश की जा रही।