जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में सरदार पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर अशफाकउल्लाह खाँ स्टेडियम, खगड़ा, किशनगंज में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, किशनगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस उपाधीक्षक (DySP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) एवं अपर समाहर्ता (ADM) सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा किशनगंज जिले में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नशामुक्त बिहार एवं गौरवशाली बिहार के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
किशनगंज पुलिस राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, जन-जागरूकता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।