पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार आगामी दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं कोचाधामन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कोचाधामन थाना अंतर्गत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने तथा शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु किशनगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
किशनगंज पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।
किशनगंज पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।