डेढ़ माह बाद टेढ़ागाछ में आधार केंद्र शुरू, लोगों को मिली राहत
टेढ़ागाछ। प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र करीब डेढ़ माह बाद फिर से सुचारू रूप से चालू हो गया है। केंद्र बंद रहने से प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब केंद्र शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। यहां नए आधार कार्ड बनवाने, आधार में सुधार और अपडेट सहित अन्य संबंधित कार्य कराए जा सकते हैं। केंद्र के दोबारा शुरू होने से बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को विशेष सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि केंद्र पर नियमित रूप से सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
Bahadurganj, Kishanganj | Oct 15, 2026