आज दिनांक- 15.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार आगामी दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 एवं अंचल पुलिस निरीक्षक, किशनगंज के नेतृत्व में कोचाधामन थाना अंतर्गत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने तथा शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही, आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई।
किशनगंज पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे पर्व-त्योहार एवं चुनाव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
किशनगंज पुलिस दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं आगामी विधान परिषद चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।