गुमला: परिवहन सचिव ने समाहरणालय में पत्रकारों को हेलमेट वितरित किए, 29 को रक्तदान और नेत्र जांच शिविर का आयोजन होगा
Gumla, Gumla | Jan 28, 2025 सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले के पत्रकारों के बीच परिवहन सचिव के द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया। मौके पर परिवहन सचिव ने कहा कि लोग वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग कर अपना व दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के चौथे स्तंभ को हेलमेट बांटने का उद्देश्य आम जनों को यह संदेश देना है कि वे बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं।