गुमला: डायन कुप्रथा के उन्मूलन के लिए समाहरणालय में आयोजित की गई कार्यशाला
Gumla, Gumla | Jan 28, 2025 समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी व पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा पद्मश्री सम्मानित विशिष्ट अतिथि छूटनी देवी की उपस्थिति में डायन कुप्रथा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त डायन बिसाही जैसी कुप्रथा को समाप्त करना,अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को उनके कर्तव्यो प्रति जागरूक करना है।