गुमला: शहर के मेन रोड पर अमित स्टील गली के मंत्री ट्रेडर्स में चोरी, अज्ञात चोरों ने ₹10,000 चुराए
Gumla, Gumla | Jan 28, 2025 गुमला शहर के मेन रोड अमित स्टील वाले गली के मंत्री ट्रेडर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का तारा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गल्ले में रखे ₹10000 की चोरी कर ली। मामले को लेकर दुकान के संचालक ने गुमला थाना में मामला दर्ज कर करवाई की मांग की है। बताया प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर गया मंगलवार की सुबह चोरी का पता चला।