गुमला: डीसी ने अपने कार्यालय में किया जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन
Gumla, Gumla | Jan 28, 2025 गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से ग्रामीण पहुंचे।