गायघाट: सतघट्टा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत, ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के सतघट्टा गांव में गुरुवार को 19 वर्षीय विवाहिता अर्चना कुमारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस मामले को लेकर गुरुवार शाम करीब 6 बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई गई है।परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर बिस्तर पर रखा था।