लंबित आवेदनों का समय-सीमा में करें निष्पादन : डीएम
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्तिथि में आयोजित डीएम ग्रिवांस सेल की बैठक में 112 आवेदनों की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों की अविलंब जांच कर समय-सीमा के भीतर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा विभागीय समन्वय से आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।
#SamratChoudhary #Gopalganj #PublicGrievance #BiharGovernment #IPRDBihar